Faydekenews

Delhi:- भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार को 60.44% वोटिंग हुई। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

एग्जिट पोल्स के प्रमुख अनुमान:

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए।

भाजपा को बहुमत तो आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।

खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।

पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स में विभिन्न एजेंसियों ने अलग-अलग अनुमान प्रस्तुत किए हैं। कई एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ में आम आदमी पार्टी (AAP) की बढ़त दिखाई गई है।

इन एग्जिट पोल्स के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। BJP नेताओं ने इन अनुमानों का स्वागत किया है, जबकि AAP नेताओं ने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए अपनी जीत का दावा किया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि एग्जिट पोल्स में AAP को कम आंका गया है।हालांकि, एग्जिट पोल्स केवल अनुमान होते हैं, और अंतिम परिणाम 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Exit mobile version